सारंगढ़ बिलाईगढ़,: जीवनदायिनी महानदी किनारे बसे ग्राम बरगांव के कृषक देवानंद निषाद पिता मोहरसाय ने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार में गेंदा की खेती किया है। किसान देवानंद ने कहा कि, मैं ग्राम बरगांव का निवासी हूं। मैं उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विगत 02 वर्षो से रबी मौसम में गेंदा की खेती कर रहा हूं, जिससे मुझे एक एकड़ में 2.5 लाख का शुध्द लाभ मिलता है। पहले मैं गेंदा के स्थान पर रबी फसल में धान लगाता था जिससे प्रति एकड़ 20 क्विंटल उत्पादन होता था प्रति एकड़ लागत 15000 लगता था तथा लाभ 35000 मिलता था, लेकिन गेंदा फसल में कुल सिंचित रकबा 0.410 हेक्टेयर प्रति एकड़ 50 हजार ₹ लागत में उत्पादन 3750 किलोग्राम में 80 ₹ प्रति किलो और वर्ष में 3 लाख ₹ की आमदनी हुई है। प्रतिदिन 60, 70 किलो गेंदा फूल को रायगढ़ फूल बाजार में बेचने जाता हूं। गेंदा की फसल से मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी बढ़ गई है। मुझे उद्यानिकी विभाग से राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत गेंदा पौधा मिला है तथा समय-समय पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाता है। ग्राम बरगांव में मेरे द्वारा गेंदा फसल लगाने से गांव के अन्य कृषक भी रबी में धान के स्थान पर गेंदा फसल लगाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
