सारंगढ़ । छग सहा. शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्ताध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्देशानुसार जिला सारंगढ़ में जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद की अगुवाई में एक दिवसीय प्रदर्शन कर रैली निकाली गई । जिलाध्यक्ष ने बताया कि – मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर करने, lb संवर्ग के शिक्षकों की पुरानी सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रदान करना, टी,ई,टी की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा पहल करना vsk एप के माध्यम से आनलाइन उपस्थिति के स्थान पर अन्य कोई सुरक्षित साधन उपलब्ध कराना मांगे है। जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने कहा कि – इस आंदोलन में उमड़ा शिक्षकों कासैलाब यह बता रहा है कि – प्रदेश का शिक्षक अपने साथ किए गए वादे को पूरा कराने मन बना लिय है आज एकदिवसीय आंदोलन करके हम सरकार से निवेदन करते है कि मोदी की गारंटी को यथा शीघ्र पूरा करे अन्यथा यह आंदोलन आने वाले समय में बड़े आंदोलन का रूप लेगा ।

छग स.शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के चार सूत्रीय मांग के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के प्रांतीय महासचिव लैलून भारद्वाज, जिला संयोजक फकीरा यादव, सुभाष चौहान, बिमल अजगल्ले , नंदकुमार बंजारे, नंदकिशोर पटेल सहित कई कर्मचारी अधिकारी शामिल होकर विचार रखे । इस धरना आंदोलन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज,अमृत पटेल,जिला सचिव सूरज कुमार सारथी , ब्लॉक अध्यक्ष पवन पटेल, सतीश चौहान जिला पदाधिकारी देवकी चौहान, रामकुमार नायक, संजय मिश्रा,गयाराम भारद्वाज, अनिल चौहान, देवकी चौहान, अनिता किरण लकड़ा, सरोज जांगड़े राजेश वैष्णव,कुलदीप भारद्वाज, खेमराज साहू, सेटकुमार पटेल,रमेश मालाकार,दीपेश जायसवाल,कृष्णा भगत , भारतमाता खटकर, प्रमोद चौहान,गिरीश कुमार साहू, चमनप्रकास मानहरे, समस्त जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी संकुल पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
