सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश अनुसार जिले में धान उपार्जन केंद्रों की पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया अब आसान हो गई है । डिजिटल तकनीक व किसान हितैषी नीतियों से किसानों को लाभ मिल रहा है । जिपं सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर ने कहा कि – टोकन ऐप के माध्यम से टोकन काटने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई , अब किसान घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काट रहे हैं । जिससे समिति कार्यालय आने की कृषकों को आवश्यकता नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है। डिजिटल प्रणाली के कारण धान विक्रय में पारदर्शिता बनी हुई है ।श्रीमती खटकर ने बताया कि – धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास जारी किया जा रहा है, नमी परीक्षण किया जा रहा है तथा तत्काल बोरा उपलब्ध कराया जा रहा है । सुव्यवस्थित प्रक्रिया के चलते धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा किसी भी किसान को नहीं हो रही है। श्रीमती खटकर ने कहा कि – समिति केंद्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है तथा समिति के कर्मचारी किसानों को सहयोग कर रहे हैं । संतोषी खटकर ने आगे बताया कि – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य₹3100 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है ।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
