सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे धान खरीदी केन्द्र पवनी से लौटते समय कार रूकवाकर वहां शासकीय उचित मूल्य की (पीडीएस) दुकान पहुंच गए । वहां राशन कार्ड धारी महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी । कलेक्टर ने वहां उपस्थित अलग-अलग महिलाओं से राशन दुकान संचालक के सामने ही चावल, शक्कर और नमक बराबर मिलता है की नहीं पूछे । सभी महिला ने पात्रता अनुसार राशन चावल, शक्कर और नमक प्राप्त होने की जानकारी दी । इस दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान में भंडारित चावल, शक्कर और नमक का भौतिक सत्यापन किया । उल्लेखनीय है कि – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अपने कार्य के दौरान दिन या रात किसी भी समय अक्सर सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हैं ताकि – राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के नागरिकों को मिलता रहे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
