सारंगढ़ । बस स्टैंड के पास स्थित इब्राहिम की मुल्ला मोहम्मद अली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप द्वारा उपभोक्ताओं के लिए लक्की ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस योजना के अंतर्गत ₹200 से अधिक का पेट्रोल नगद एवं 2000 से अधिक का डीजल नगद भरवाने वाले उपभोक्ताओं को कूपन प्रदान किया गया है । निर्धारित अवधि के बाद इन्हीं कूपन का लक्की ड्रा निकाला गया। लक्की ड्रा में उपभोक्ताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए । प्रथम पुरस्कार के रूप में स्मार्टफोन दिया गया , वहीं अन्य पुरस्कारों में मिक्सर मशीन एवं 8 आयरन शामिल रहे । पुरस्कार प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला , पेट्रोल पंप प्रबंधन मुर्तजा, हैदर ,असगर अली ने बताया कि – इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा के साथ प्रोत्साहित करना है । लक्की ड्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में पंप स्टाफ की अहम भूमिका रही ।उपभोक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसी योजनाओं को चलाने की बात कही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, विशिष्ट अतिथि पार्षद सरिता गोपाल, सोनू छाबड़ा वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महजबीन के साथ सकीना अली एवं अजरा अली की उपस्थिति रही ,वही कार्यक्रम को ऑर्गेनाइज करने के लिए अब्बास अली सैफी और कैजार अली सैफी को धन्यवाद व्यापित किया गया ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
