सारंगढ़। नंदा चौक पर ठंड से बचने आग का सहारा लेती दिखी गौमाता कड़ाके की ठंड ने जनजीवन के साथ बेजुबान पशुओं की परेशानी भी बढ़ा दी है । सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल नंदा चौक पर मंगलवार रात्रि एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब ठंड से बचने के लिए गौमाता को जलती हुई आग के पास खड़े होकर अपने शरीर को सेंकते हुए देखा गया । ताप मान काफी नीचे चला गया था, ऐसे में सड़क किनारे खुले में रहने वाले पशु अत्यधिक ठंड से जूझते नजर आए । जब वे ठिठुरते हुए आग के पास खड़ी थी । यह दृश्य न केवल संवेदन शील था, बल्कि समाज और प्रशासन के लिए सोचने का विषय भी है। नागरिकों का कहना है कि – नगर क्षेत्र में बेसहारा गौवंशों के लिए ठंड से बचाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है । न सर्द मौसम में अस्थायी गौ – आश्रय की सुविधा है और न ही भूसे व गर्म पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं। ठंड के इस मौसम में ऐसे दृश्य आम हो गए हैं, जो पशु कल्याण वास्तविक स्थिति को उजागर करते हैं।
नगरवासियों ने प्रशासन एवं गौ-सेवा से जुड़े संगठनों से अपील की है कि – ठंड के दिनों में सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंशों के लिए अलाव, अस्थायी शेड और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बेजुबान पशुओं को इस भीषण ठंड से राहत मिल सके।

- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

