बिलाईगढ़–सारंगढ़।
भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़–सारंगढ़ के यशस्वी जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने अपने जिला अध्यक्ष पद के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस एक वर्ष के कार्यकाल में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनसंपर्क की दृष्टि से भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।

जिला अध्यक्ष श्री पटेल के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों का सक्रिय गठन कर पार्टी की जड़ें मजबूत की गईं। नियमित बैठकों, प्रशिक्षण वर्गों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास” की भावना के अनुरूप कार्य किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाया गया, जिससे भाजपा की जनस्वीकृति में इजाफा हुआ।
एक वर्ष के इस कार्यकाल में युवा, महिला एवं किसान मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय किया गया। पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि संगठन भीतर से और अधिक मजबूत हुआ है।
जिला अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री ज्योति पटेल को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है। सभी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उनके मार्गदर्शन में भाजपा बिलाईगढ़–सारंगढ़ जिले में और भी नई ऊँचाइयों को छुएगी।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

