बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ीकला से एक सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली गाली-गलौच के विवाद ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि, आरोपियों ने दो युवकों को बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक बेरहमी से पीटा।

इस अमानवीय घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 घंटे तक बंधक बनाकर की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ीकला में गाली-गलौच को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर टेकचंद टंडन और सूर्यदेव को जबरन बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इस दौरान पीड़ितों को किसी से संपर्क करने तक की इजाजत नहीं दी गई।
पुलिस पहुंची, तब छूटे पीड़ित
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीकला का है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
