सारंगढ़ बिलाईगढ़/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चल रहा है। सेवा सहकारी समिति कोसीर के उप धान खरीदी केन्द्र रक्शा में कुल 848 किसान पंजीकृत है जिसमें से लगभग 200 किसानों के द्वारा 06 दिसंबर तक कुल 7215 क्विंटल धान विक्रय किया जा चुका है तथा आगामी दिवसों में धान खरीदी के लिये 169 किसानों के द्वारा टोकन कटा लिया गया है।

धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए छ.ग. शासन के द्वारा किसानों का टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प “टोकन तुहर हाथ” के माध्यम से टोकन काटा जा रहा है तथा समिति में भी आकर किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र रक्शा के किसानों को टोकन काटने में कोई समस्या नहीं है। किसानों का टोकन आसानी से कट रहा है तथा किसानगण खुश हैं। धान खरीदी केन्द्र रक्शा के पंजीकृत किसान रामेश्वर साहू ने बताया कि उनका टोकन कट गया है तथा टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुआ है। इसी प्रकार किसान योगेश लहरे ने बताया कि उनका टोकन कट गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान खुश और उत्साहित हैं।शासन व प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर कर रहें हैं।


- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




