छत्तीसगढ़:जेल में बेटे से मिलने आई मां से पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, प्राइवेट पार्ट में लगाया हाथ और कहा…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला, जो अपने बेटे से मिलने जेल आई थी, ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात आरक्षक अरविंद मेंढ़े ने उस पर सेक्स की डिमांड की और उसका प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की
पीड़िता ने बताया कि आरोपी आरक्षक ने उसे फोन पर मिलने के लिए बुलाया और उसके बेटे को जेल से बाहर निकालने का भरोसा दिया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे आरोपी महिला को यार्ड में ले गया, जहां उसने गलत तरीके से छूने और संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया और पीरियड होने का बहाना बताया, तब भी आरोपी ने उसे छोड़ने से इंकार किया और कहा कि ‘दो दिन बाद फिर आओ, तब तुम्हारे बेटे को बाहर निकाल दूंगा।’
हिंदूवादी संगठन की सदस्य ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और चैट के स्क्रीनशॉट उन्हें सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट पुलिस को दे दिए गए हैं और आरोपी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आरोपी निलंबित, जांच 7 दिन में पूरी होगी
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक अरविंद मेंढ़े को निलंबित कर दिया और रक्षित केंद्र में भेजा। मामले की जांच CSP भारती मरकाम को सौंपी गई है और 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और जेल के भीतर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
