बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सियादेवी मंदिर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भालुओं की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। देर रात एक भालू अचानक मंदिर परिसर में पहुंच गया और बंद पड़ी दुकानों में जमकर उत्पात मचाने लगा।

पानीपुरी के ठेले से लेकर आसपास की दुकानों तक कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। बता दें कि, यह उत्पात मचाकर जब उसका मन भर गया। तब वह जंगल की ओर भाग निकला।
मिली जानकारी के अनुसार, भालू की इन सभी हरकतों एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि, दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। गुरुर वन परिक्षेत्र के ग्राम नारागांव स्थित मां सियादेवी मंदिर परिसर में दो भालू लगातार तीन दिनों से दिखाई दे रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भय का माहौल है। रात में पहुंचे भालू ने दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और खाली पड़ी कुर्सियों को तोड़ डाला। वीडियो में ये भी रिकॉर्ड हुआ है कि, भालू दुकान के शटर को धकेलने का भी प्रयास कर रहा है।
दिनदहाड़े गांव में घुसा भालू
वहीं 2 नवंबर को सूरजपुर जिले में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भागा निकला। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए संजीवनी अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना भैयाथान के ग्राम जमडी का है।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




