सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के RES विभाग के उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला प्रेमनगर जनपद पंचायत नवापारा खुर्द का है।
जानकारी के अनुसार, नवापारा खुर्द निवासी विशंभर सिंह ने मत्स्य विभाग के तहत तालाब निर्माण कराया था। निर्माण कार्य का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद विशंभर सिंह ने पैसे की डिमांड करने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और बुधवार को आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए प्रार्थी के निवास पर गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- साइकल की सौगात से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान-संजय भूषण पाण्डेय - August 1, 2026
- सारंगढ़:खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: दुकानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे… - August 1, 2026
- सारंगढ़:धरती को हराभरा बनाने मारवाड़ी महिला सम्मेलन का संकल्प, अशोका पब्लिक स्कूल में 20 पौधे रोपे… - August 1, 2026




