छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर अब दिखने लगा है। लोगों ने स्वेटर और जैकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की जानकारी दी है । सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पड़ रही है ,यहां पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापक्रम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है।अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल है। इन जिलों ने शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं।
राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।रविवार को रायपुर के बाहरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। बिलासपुर में न्यूनतम तापक्रम 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, जगदलपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

