लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डिज्नी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस एनिमेटेड फिल्म ने अपने पहले ही झलक में दर्शकों का दिल जीत लिया है।

लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां श्रद्धा कपूर बटोर रही हैं, जिन्होंने इस बार फिल्म की प्यारी खरगोश पुलिस ऑफिसर जूडी हॉप्स को हिंदी में अपनी आवाज दी है।
जूडी हॉप्स की आवाज बनीं श्रद्धा कपूर
वीडियो में श्रद्धा की आवाज सुनते ही फैंस झूम उठे हैं। उनकी एनर्जी, मासूमियत और इमोशन से भरी टोन ने इस किरदार में तड़का ऐड कर दिया है। फैंस का कहना है कि ‘श्रद्धा की आवाज जूडी हॉप्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट फिट है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जूडी हॉप्स के लिए परफेक्ट चॉइस,’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘श्रद्धा की आवाज में वही जोश और दिल छू लेने वाली वाइब है, जो जूडी के किरदार में चाहिए थी।’
कहानी में लौट रहा रोमांस और ट्विस्ट
‘जूटोपिया 2’ के ट्रेलर में जूडी और निक की जोड़ी एक बार फिर एक रोमांचक मिशन पर नजर आ रही है। कहानी में इस बार नए चैलेंजेस, ह्यूमर और इमोशन्स का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिसने पहली फिल्म को दुनियाभर में सुपरहिट बनाया था। रंगीन दुनिया, नए कैरेक्टर्स और समझदारी भरे संवादों के साथ यह सीक्वल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस साबित होने वाला है।
कब और कहां देखें फिल्म?
‘जूटोपिया 2’ इस साल के लास्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। डिज्नी के इस सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर उम्मीद है कि यह एनिमेशन सिनेमा की दुनिया में नया जादू बिखेरने को तैयार है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
