हल्के मसाले, देसी घी और पालक का तड़का, दाल पालक रेसिपी जो सेहत में लगाए चार-चांद…

n687999483176247469484026eb3b07fd5f657395643bcc699d158a68fd60bebbb7898e72154bf56f7fb088.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

दाल पालक एक ऐसी डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. इसमें दाल की प्रोटीन और पालक का आयरन एक साथ मिलने से यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है.

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

चाहे बच्चा हो या बुज़ुर्ग, हर किसी के लिए यह एक बढ़िया और हल्का भोजन है. उत्तर भारत में इसे अक्सर दाल-चावल के रूप में खाया जाता है, वहीं दक्षिण भारत में इसे सादा चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसे बहुत कम समय में बनाया जा सकता है और स्वाद में यह किसी भी रेस्टोरेंट डिश से कम नहीं होती. हल्के मसाले, देसी घी का तड़का और पालक की खुशबू दाल पालक को खास बना देते हैं. सर्दियों में जब हरी सब्जियों की भरमार होती है, तब यह डिश और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, अगर आप रोजाना कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो दाल पालक आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. आइए जानते हैं घर पर इसे कैसे बनाते हैं, कौन-कौन सी चीजें लगती हैं और इसे और पौष्टिक बनाने के आसान तरीके.

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

दाल पालक क्या होती है?
दाल पालक एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है जिसमें दाल (ज्यादातर तूर या मूंग दाल) और ताज़ी पालक को मिलाकर पकाया जाता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होती है. इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें किसी तरह की भारी सामग्री की जरूरत नहीं होती.

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

दाल पालक बनाने की सामग्री
-तूअर दाल या मूंग दाल – 1 कप
-ताज़ी पालक – 2 कप (बारीक कटी हुई)
-प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
-टमाटर – 1 (कटा हुआ)
-अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
-हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
-हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
-जीरा – ½ चम्मच
-नमक – स्वादानुसार
-तेल या देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
-नींबू का रस – 1 चम्मच (आखिर में डालने के लिए)

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

दाल पालक बनाने की विधि

  1. सबसे पहले दाल को अच्छे से धोकर 2 कप पानी, थोड़ा नमक और हल्दी डालकर कुकर में 3-4 सीटी आने तक उबाल लें.
  2. एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. उसमें जीरा डालें, जब वह चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा भूनें.
  3. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, 30 सेकंड भूनने के बाद टमाटर डाल दें.
  4. जब टमाटर गल जाए तो बारीक कटी हुई पालक डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं.
  5. अब उबली हुई दाल इसमें डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  6. लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें.
  7. इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि दाल और पालक का स्वाद आपस में घुल जाए.
  8. आखिर में ऊपर से नींबू का रस या एक चम्मच देसी घी डालकर सर्व करें.

दाल पालक किसके साथ खाई जाती है?
दाल पालक को आप गरमागरम रोटी, पराठा, चपाती या जीरा राइस के साथ खा सकते हैं, अगर चाहें तो इसे ब्राउन राइस या बाजरे की रोटी के साथ भी परोस सकते हैं, जिससे यह और हेल्दी बन जाती है.

दाल पालक के फायदे

  1. इसमें प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को मजबूत बनाते हैं.
  2. यह लो-कैलोरी डिश है, इसलिए वजन घटाने वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प है.
  3. पालक में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मज़बूती देता है.
  4. दाल पालक खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती.
  5. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखार देते हैं और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं.

दाल पालक को और पौष्टिक कैसे बनाएं?
अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें टमाटर के साथ-साथ गाजर, लौकी या मेथी भी डाल सकते हैं. कुछ लोग इसमें ओट्स या बाजरे का आटा थोड़ा मिलाकर इसे और फाइबर रिच बना लेते हैं. ऊपर से देसी घी डालने से स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती हैं.

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts