रायपुर. राजधानी के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के एक दिन बाद सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई. मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है.
बता दें कि घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जहां रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया था. घटना से लोगों में भारी आक्रोश था. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
