जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ -सारंगढ में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुवे पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस एवं प्रशासन की यही मुस्तैदी ही लोगों में संक्रमण कम होने के प्रमुख कारणों में से एक है। लेकिन कुछ लोभी व्यापारी भाई इस पर भी प्रसाशन का साथ नही दे रहे ये गम्भीर विषय है।

थाना प्रभारी गौरीशंकर दुबे सुबह -सवेरे ही अपने सारंगढ़ पुलिस टीम- प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल ,टीकाराम खटकर ,आरक्षक श्याम प्रधान के साथ गश्त पर निकले जहां अनावश्यक घूम रहे और लाकडाऊन का उल्लंघन कर रहे लोगों को जम कर फटकार लगाई।

आज जहां कोरोना महामारी से हर व्यक्ति असुरक्षित है,और पूरा देश इस वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है शासन प्रशासन एकजुट होकर इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है फिर भी आम नागरिक हो या व्यापारी इस महामारी को गंभीरता से नही ले रहे हैं।लोग कोविड गाईड लाईन का पालन करने मे लापरवाही बरत रहे हैं,साथ ही बेवजह तफ़री करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे ही लोगों को आज टीआई गौरीशंकर दुबे ने सबक सिखाते हुए नगर के प्रतापगंज के एक गल्ला किराना व्यापारी पवन अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल को जो कि तड़के सुबह 5 से 6बजे के आसपास दुकान खोलकर समान बेच रहा था। जहां पुलिस की टीम जैसे ही पहुंची वहां खरीददारी कर रहे खरीददार भाग खड़े हुए।पुलिस द्वारा उक्त गल्ला किराना व्यापारी के खिलाफ अ .क्र. 269/21 धारा 269,270 ता .हि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ऐसे ही कार्यवाही से सम्भव है लोगों के जेहन में कोरोना गाइडलाइंस के प्रति गम्भीरता तो आयेगी।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




