सारंगढ़। क्षेत्र की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। युवा और सक्रिय समाजसेवी अरुण गुड्डु यादव को सांसद का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद सारंगढ़ क्षेत्र के लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

अरुण गुड्डु यादव लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं। और पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैँ। उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव ने लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई है। सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वे जनता और सांसद के बीच सेतु का काम करेंगे और हर वर्ग की आवाज़ को संसद तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों ने उनके चयन पर सांसद का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अरुण गुड्डु यादव अपने कार्यकाल में जनहित के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा , मंडल महामंत्री सतीश शर्मा, मुरारी नायक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, चिंताराम साहू जिला भाजपा कार्यालय मंत्री, जगन्नाथ केशरवानी वरिष्ठ कार्यकर्ता, दुर्गा सिंग ठाकुर वरिष्ठ जिला भाजपा कार्यकर्ता, सारंगढ़ भाजपा मनोज मिश्रा सहित समस्त भाजपाइयों ने बधाई प्रेषित की।

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

