मेष राशि: आज स्वास्थ्य में सुधार नजर आएगा. मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम व संतान से जुड़ी चिंताएं भी कम होंगी. व्यापारिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. आज सूर्यदेव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा.

वृषभ राशि: घरेलू माहौल थोड़ा अस्थिर रह सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं. हालांकि स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और संतान या प्रेम जीवन में संतोष मिलेगा. व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी. हरी वस्तु अपने पास रखें, ये शुभ संकेत देगा.

मिथुन राशि: कारोबार को लेकर मन में असमंजस रह सकता है. आज नए काम की शुरुआत न करें और सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं. प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है. नाक-कान-गले से जुड़ी समस्या हो सकती है. तांबे की वस्तु का दान करें.
कर्क राशि: आज किसी भी तरह की जुए, सट्टेबाजी या लॉटरी से दूर रहें. वाणी पर संयम जरूरी है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है. लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें, ये आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा.
सिंह राशि: मन में बेचैनी और हल्की घबराहट बनी रह सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन प्रेम और व्यापार क्षेत्र में संतुलन रहेगा. लाल रंग की वस्तु आपके लिए आज शुभ है.
कन्या राशि: फिजूल खर्ची से तनाव हो सकता है. सिरदर्द और आंखों की तकलीफ संभव है. पार्टनरशिप के कामों में भी अवरोध के संकेत हैं. बाकी जीवन के क्षेत्र जैसे प्रेम, संतान और व्यवसाय सामान्य रहेंगे. तांबे की कोई वस्तु दान करें, लाभ मिलेगा.
तुला राशि: यात्रा यदि आवश्यक नहीं हो, तो टालना ही बेहतर होगा क्योंकि थकावट और असुविधा का अनुभव हो सकता है. किसी खबर से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. व्यापार स्थिर रहेगा लेकिन आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. सूर्य को जल देना लाभदायक रहेगा.
वृश्चिक राशि: कानूनी मामलों से सावधान रहें, उलझनों में पड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम व संतान की स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी. पीली वस्तु अपने पास रखें, ये सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी.
धनु राशि: आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा, लेकिन व्यापार व प्रेम के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. मनचाही सफलता न मिलने से थोड़ी निराशा रहेगी. धार्मिक विषयों में संतुलन बनाए रखें. पीली वस्तु पास रखें.
मकर राशि: सावधानी से दिन बिताएं. वाहन धीरे चलाएं और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. बाकी क्षेत्र जैसे प्रेम, संतान और व्यवसाय में कोई बड़ी बाधा नहीं है. काली माता का स्मरण करें, संकट टलेंगे.
कुंभ राशि: जीवनसाथी और स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. कोई नया कदम उठाने से पहले सोच-विचार करें. प्रेम व व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा. तांबे की वस्तु का दान करें, लाभ मिलेगा.
मीन राशि: शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है. अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. बच्चों की सेहत व प्रेम संबंधों में सतर्कता रखें. शिवजी को जल चढ़ाएं, दिन मंगलमय रहेगा.
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
