मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-विलाईगढ़ निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 07/10/2025 को मुखबीर की सुचना पर 4.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल कुल जुमला कीमती 136000 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है

प्रकरण में दिनांक 07/102025 को मोटर व्हीकल कार्यवाही के दौरान घटनास्थल ग्राम चनामुड़ा, मणिकंचन केंद्र के सामने मेन रोड पर एक नीला रंग के बजाज डिस्कवर मोटर सायकिल में आरोपी मदन सारथी पिता कुबेर सारथी उम्र 21 वर्ष ग्राम लोधिया थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़(छ०ग०) का उपरोक्त वाहन में सवार होकर 4.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु तस्करी करते मिला था। मौके पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे आज दिनांक 08/10/2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना बरमकेला के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक के नेतृत्व में स०उ०नि० ओमप्रकाश राजपूत, प्र०आर० चित्रसेन देवांगन, भुवनेश्वर पण्डा आरक्षक दिनेश चौहान, मिनकेतन पटेल एवं थाना के अन्य स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी सारंगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः मदन सारथी पिता कुबेर सारथी उम्र 21 वर्ष ग्राम लोधिया थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़(छ०ग०)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
