छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी कर दी है और अब नंवबर से समर्थन मूल्य पर होगी।

इस बात की जानकारी खुद कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने मीडिया को दी है। बता दें कि सरकार अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार सरकार किसानों को दिक्कत न हो इसलिए खास व्यवस्था करने वाली है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति ने टोकन लेने, बारदाना की कमी सहित कई अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अलग व्यवस्था बनाकर धान खरीदी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि धान बेचने में किसानों को कितनी सुविधा होने वाली है और कब से टोकन शुरू होता है।
बताया जा रहा है कि इस बार किसानों को ऑनलाइन माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन मिलने के बाद तय तारीख पर किसान आसानी से धान बेच पाएंगे। टोकन बांटने के लिए तुहर एप की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, धान बेचने के लिए पहला अवसर छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इन किसानों में वे आते हैं, जिनके पास 2 एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक जमीन है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
