रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुएआज ग्राम धनागर में भोजराम उरांव नामक युवक को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर के आंगन में अवैध शराब बनाकर बिक्री के लिए रखा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी की, जहां से आरोपित भोजराम उरांव पिता उदयराम उरांव उम्र 25 वर्ष निवासी मदनपुर धनागर के कब्जे से सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और चुडामणी गुप्ता की अहम भूमिका रही।

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
