छत्तीसगढ़ के केशकाल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
कुरकुरे का लालच देकर नाबालिग ने किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।
नाबालिग आरोपी को भेजा गया संप्रेक्षण गृह
इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी BMO को दी। BMO ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




