सारंगढ़ बिलाईगढ़/सेवा पखवाड़ा के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने के साथ यूडीआईडी कार्ड एवं वितरण आयोजन जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में किया गया। शिविर में नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के पार्षद मयूरेश केशरवानी, गणमान्य नागरिक अरविंद हरिप्रिया, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, डॉ आर एल सिदार, डीपीएम नंदलाल इजारदार, मेडिकल बोर्ड की टीम, स्पेशल एजुकेटर खीरमती पटेल, नीलम लकड़ा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आर बी तिवारी ने किया। इस अवसर पर 5 दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र प्रदाय किया गया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
