बलौदा बाजार जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सिमगा थाना क्षेत्र के कामता स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं, छात्राओं की शिकायत छिपाने वाली महिला सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया.
पूर्व माध्यमिक शाला कामता के प्राचार्य बनसांकरा के रहने वाले देवलाल साहू (52) पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे. पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छात्राओं से छेड़छाड़ की. शिकायत पर थाना सिमगा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
महिला शिक्षक से की शिकायत तो मामले को छिपाया
इस बीच जांच में यह भी सामने आया कि छात्राओं ने महिला सहायक शिक्षक हेमा देवांगन (एलबी) से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने मामले को दबाकर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाया. शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने पुष्टि की है कि आरोपी प्राचार्य को जेल भेजा गया है और महिला सहायक शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई उनके बयान दर्ज होने के बाद की जाएगी.
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




