सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार के पशुधन विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गौधाम संचालन के लिए कार्यालय पशु चिकित्सा सेवाएं सर्किट हाउस के पास सारंगढ़ ने इच्छुक व्यक्ति और संस्था से 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया है। गौधाम में सिर्फ घुमंतू और जप्त गौ वंशीय पशुओं का देखरेख किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ एम के पांडेय से 8359840530 से संपर्क कर सकते हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
