रायपुर/अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/आम स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में चेकिंग कर ऐसे लोगों/स्थानों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
इसके साथ ही आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के विरूद्ध भी अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।



- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
