रायपुर, छ्त्तीसगढ के कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिक 23 सितंबर मंगलवार को एक दिनी आंदोलन करेंगे। वेतन विसंगति सहित आईसीएआर के पश्चातपूर्ण रवैया के खिलाफ केविके के वैज्ञानिकों ने 23 सितंबर को देशव्यापी कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में भी कृषि वैज्ञानिकों ने कल एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।

कृषि वैज्ञानिकों का प्रमुख मुद्दा समान कार्य समान वेतन आदि है। वैज्ञानिकों को समय पर वेतन भत्ते नहीं दिए जाते। पदोन्नति नहीं दी जाती । सेवानिवृत्ति का लाभ, पेंशन आदि नहीं दी जाती। वेतन में अनावश्यक विलंब किया जाता है। बल्कि प्रशासनिक टकराव भी होता रहता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए 23 सितंबर को कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया गया है।
छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय के अधीन करीब 27 कृषि विज्ञान केंद्र हैं। जबकि पशुपालन विश्वविद्यालय में एक केविके है। इन सभी संस्थाओं में कल काम ठप रहने की संभावना है। बताया गया है कि केविके के वैज्ञानिकों ने आज कृषिविवि,प्रबंधन को आंदोलना की सूचना दे दी है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
