छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से आइडिया लेकर एक युवक ने ठेकेदार को 25 लाख रुपये की चपत लगा दी।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से प्रोफाइल बनाई और फिर महिला बनकर उससे बात करता था। उसने ठेकेदार से पहली बार मैसेज में कहा था कि ‘हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं’ जिसके बाद ठेकेदार उसके झांसे में आ गया।

दरअसल, मामला जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम करण साहू है वह बलौदाबाजार जिले के भाटापारा का रहने वाला था। करण ने ठेकेदार दीपक को अपने जाल में फंसाया फिर इमोशनली बातें कर पैसे ट्रांसफर कराए। आरोपी ने कभी ठेकेदार से माता-पिता की तबियत खराब होने का तो कभी खुद की फीस के बहाना बनाकर पैसे लिए।
कैसे की ठगी
आरोपी ने बताया कि 2023 में उसने फेसबुक पर पूजा साहू के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद उसने दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद मैंने उससे बात शुरू किया। बातचीत में पता चला की दीपक ठेकेदार है। जिसके बाद दोनों के बीच फेसबुक और वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत होने लगी। आरोपी करण साहू ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू किया।
उसकी सच्चाई पता नहीं लगे इसके लिए वह उसे अलग-अलग नंबरों से मैसेज करता था। कभी माता-पिता की तबियत खराब होने, कभी बहन के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन और कभी खुद के एमबीबीएस में दाखिले का बहाना बनाकर आरोपी ने पैसों की मांग की। ठेकेदार ने कई बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। उसने उसके खाते में 25 लाख रुपये भेजे। जब उसने बैंक अकाउंट चेक किया तो पूजा के नाम से कोई खाता ही नहीं था। जिसके बाद ठेकेदार को शक हुआ और उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई।
ठेकेदार ने कहा कि उसने पूजा को पैसे देने के लिए अपनी मां के गहने तक बेच डाले और कर्ज भी लिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है।
जुएं में हार गया सारा पैसा
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ठगी की रकम में से अधिकांश पैसा वह जुआ खेलने में हार गया। कुछ पैसे अपनी मौज मस्ती में खर्च कर दिए। आरोपी ने बताया कि उसने ठगी के पैसे से ही एक बाइक खरीदी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
