विवरणः-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के द्वारा जुआ सट्टा के अपराधो पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा जुआड़ियों पर कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई –
(1) अप0क्रं0- 483/2025 धारा- 3(2) छ0ग0 जुआ प्रति0 अधिनियम 2022- प्रकरण में घटना दिनांक- 20.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम चुरेला नहर पार में कुछ जुआडीयान रूपये पैसा का दांव लगाकर 52पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर रेड़ कार्यवाही किया, जहां पर जुआडियान- (1) मुकेश साहू पिता पतिराम साहू उम्र 22 वर्ष सा0 चंदाई (2) निलेश पिता सुदर्शन खुटें उम्र 21 वर्ष सा0 चंदाई (3) ताराचंद पिता महेत्तर साहू उम्र 33 वर्ष सा0 रक्शा थाना कोसीर (4) श्यामलाल पिता अर्जुन निषाद उम्र 26 वर्ष सा0 लीमगांव थाना केडार (5) हीरा पिता बोधराम निराला उम्र 52 वर्ष सा0 लेंध्रा थाना कोसीर (6) कुलदीप पिता परसराम भारद्वाज उम्र 23 वर्ष सा0 चुरेला थाना सारंगढ़ (7) अजय पिता कमल नयन भारद्वाज उम्र 37 वर्ष सा0 चुरेला थाना सारंगढ़ को पकड़ा गया, जिनके पास और फड़ से जुमला नगदी रकम 8370 रू0 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि नरेन्द्र मनहर, आरक्षक ओमचंद साहू, भुवनेश्वर चंद्रा, सुरेन्द्र पटेल, सत्येंद्र बंजारे, दिलीप तेंदुए एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
