पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।
दिनांक 17/09/25 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम रिसोरा निवासी अजीत बंजारा काला नीला रंग के HF डीलक्स मोटर सायकल मे भारी मात्रा में उड़ीसा से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम रिसोरा तरफ आ रहा है की सूचना पर ग्राम रिसोरा, मेन रोड नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी अजीत बंजारा को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी अजित बंजारा के कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में 15 लीटर तथा प्लास्टिक बोतल में भरा 01 लीटर कुल 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3200रू, एक HF डीलक्स मोटर सायकल कीमती ₹15000 जुमला कीमती 17200 रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र आर सुरेंद्र सिदार टीकाराम पटेल आर. श्रवण टंडन, लक्ष्मी पटेल ,ताराचंद , राजकुमार साव,और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम – अजित बंजारा पिता स्व मंगलू बंजारा उम्र 35 वर्ष सा रिसोरा,थाना सरिया, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
