राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज प्रकरण में मुख्य आरोपी आदर्श अग्रवाल को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बनाई पार्टी की योजना
जांच में सामने आया है कि आदर्श अपने पिता दिनेश अग्रवाल और भाई हर्ष अग्रवाल के साथ मिलकर इस अवैध आयोजन को अंजाम दे रहा था। हालांकि आदर्श पकड़ा गया है, लेकिन उसके पिता और भाई अब भी फरार हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पार्टी की पूरी योजना सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बनाई गई थी।
संवेदनशील वर्गों व नाबालिगों तक को बनाया निशाना
आरोप है कि इसमें अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था और संवेदनशील वर्गों व नाबालिगों तक को निशाना बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, पूरा आयोजन एसएस फार्म हाउस में होना था। पुलिस ने फार्म हाउस से डिजिटल सबूत और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं ताकि इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (सार्वजनिक अशांति फैलाने) तथा आईटी एक्ट की धाराएं 67 और 67A (अश्लील सामग्री का प्रसार और नाबालिगों से संबंधित सामग्री का उपयोग) समेत कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। एसएसपी रायपुर ने साफ कहा है कि फरार आरोपी किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे। पुलिस अब आयोजन स्थल, सहयोगियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

