प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सूरजपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओडगी थाना क्षेत्र के रामपुर की है। दरअसल, आरोपी युवक ने गांव के ही एक महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सनकी युवक ने टंगिया से बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
