छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। पीड़ित महिला ने गांव के दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है।

अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला बच्चों पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की
बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां अंबागढ़ चौकी थाना परिसर में एक महिला अपने बच्चों पर और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार चौकी ब्लॉक के पांगरी गांव का रहने वाला है। जो कि गांव के दबंगों की शिकायत लेकर थाने पहुंंची थी। इस परिवार ने दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
