जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के बांसबहार गांव का रहने वाला है और वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक शिवरीनारायण में माघी पूर्णिमा पर कांस्टेबल इसहाक खलखो की ड्यूटी लगी थी तब महिला के साथ आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


