बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारा में बुधवार सुबह का है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी की लाश उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। पति जगमोहन देवांगन लगभग 40 वर्षीय घर के पंखे से फांसी पर लटका मिला है। पत्नी जमुना बाई 40 वर्षीय पलंग पर मृत अवस्था में पाई गई है। पत्नी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि, सुबह करीब 7 बजे जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो यह मंजर देखकर दंग रह गए थे। तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को दी गई और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक दंपत्ति गांव में ही एक छोटा सा होटल चलाते थे। फिलहाल, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच और आगे की जांच में जुट गई है।
जोक नदी किनारे मिला युवक का शव
वहीं बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया थी। जहां 30 वर्षीय अज्ञात युवक की जोक नदी के किनारे लाश मिली थी। दिन-दहाड़े लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिमपुर का है।
युवक के दाहिने हाथ पर ‘शिव’ का बना टैटू
जानकारी के मुताबिक, कसडोल थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि, देखने से अज्ञात युवक की लाश चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। बताया जा रहा है कि, युवक के दाहिने हाथ में शिव लिखा टैटू बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि, शव कहीं दूर से बहकर आया है। मामले में कसडोल थाना पुलिस अज्ञात शव की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील किया कि, अगर मृतक के बारे में कुछ जानकरी हो तो स्थानीय थाने को सूचना दें।
सृष्टि सिंह
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
