छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की महिला शिक्षिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। शिक्षिका ने आठ साल की दूसरी क्लास की छात्रा की पिटाई की थी।

साथ ही उसे 100 बार उठक-बैठक करने को मजबूर किया। जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारियों की सिफारिश के बाद, पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही शिक्षकों के इंचार्ज पर भी एक्शन लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कक्षा दो के छात्र के पैर की मांसपेशियों में गंभीर चोट आई है। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया है। सरगुजा के एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह था पूरा मामला
सीतापुर के गुतुरमा गांव की रहने वाली छात्रा डीएवी स्कूल में पढ़ती है। लड़की ने बताया था कि पिछले बुधवार को जब वह शौचालय जा रही थी। तभी शिक्षिका ने उसे रोका और दो बार डंडे से मारा। फिर शिक्षिका ने उसे वापस कक्षा में बुलाकर 100 उठक-बैठक करने को कहा। इसके तुरंत बाद, उसने घुटनों के नीचे तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ी।
परिजनों का आरोप
अब छात्रा खड़ी भी नहीं हो पा रही है। उसकी मांसपेशियों में तकलीफ आ गई है। परिजनों ने बच्ची को एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही उनका आरोप है कि जब स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पिटाई से इनकार कर दिया। साथ ही कुछ बच्चों को खड़ा करके कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद परिवार एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
प्रभारी शिक्षक पर एक्शन
पिटाई मामले में शिक्षिका को बर्खास्त किया गया है। साथ ही प्रभारी शिक्षक पर भी एक्शन लिया गया है। बच्ची की पिटाई करने वाली टीचर पर एक्शन नहीं लेने साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय को जानकारी नहीं देने पर अनिश्चितकाल के लिए अवकाश पर भेज दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने कहा, ‘लड़की को एम्स-रायपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि उसे स्वस्थ होने और अपने पैरों पर वापस आने में कुछ समय लगेगा।’
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
