फिर खूनी खेल! भाई-भाई में बाइक को लेकर झगड़ा, फिर जो हुआ देख कांप उठे लोग…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाईचारे को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफ़र किया गया है। लेकिन कोतवाली पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सोरिद शांति चौक निवासी तेजराम देवांगन का अपने छोटे भाई चंद्रकांत देवांगन से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत अक्सर भाई की बाइक लेकर जाता और उसे ख़राब हालत में लौटाता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। बीते 6 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे विवाद फिर से बढ़ा और ग़ुस्से में आकर आरोपी तेजराम ने घर में रखी कैंची उठाकर छोटे भाई चंद्रकांत के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल चंद्रकांत को आनन-फ़ानन में ज़िला अस्पताल धमतरी लाया गया जहाँ उसकी हालत नाज़ुक देख रायपुर रेफ़र कर दिया गया।
वारदात के बाद आरोपी फ़रार हो गया था लेकिन कोतवाली पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। मौके से घटना में प्रयुक्त हथियार कैंची भी ज़ब्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बहरहाल धमतरी में खून से रंगा वह रिश्ता मामूली विवाद ने भाईचारे के पवित्र रिश्ते को लहूलुहान कर दिया लेकिन पुलिस की तत्परता से आरोपी अब सलाखों के पीछे है।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
