कोरबा जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ ढाई वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी साझा की।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई, जहां बच्ची का परिवार एक किराए के मकान में निवास करता है। बच्ची की मां एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को जब बच्ची अपने घर में अकेली थी, तब मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा वहां आया और उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां घर लौटी, तो उसने लड़के को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

