जिला कार्यकारिणी के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ में खुशी लहर दौड़ गई, और बड़े ही गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कोरबा। दिनांक 05 सितम्बर 2025, भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जोरदार नारों के बीच श्री गोपाल मोदी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सुबह से लेकर देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के पास कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
हर वर्ग और समुदाय का ख्याल – गोपाल मोदी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि – “जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात किया गया है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हर वर्ग एवं समुदाय के कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनका अनुभव और समर्पण पार्टी संगठन को नई ऊँचाई तक ले जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर भाजपा संगठन को कोरबा जिले में और सशक्त बनाएंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प
सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
