साल में सिर्फ एक दिन खुलता है छत्तीसगढ़ का ये रहस्यमयी मंदिर, मन्नत मांगने उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु,…
साल में एक बार खुलने वाला ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा पर स्थित माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस साल 03 सितंबर 2025 दिन बुधवार को खुलेगा। आपको बता दें कि धार्मिक आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात बस्तर की खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान हैं।
यह मंदिर ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में स्थित है, जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त विभिन्न राज्यों से मन्नत की कामना लिए दर्शन हेतु आते हैं। यहाँ मान्यता है कि अधिकतर निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं को माता लिंगेश्वरी मेले का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन के लिए एक दिन पहले लाईन लगाने पहुंचते हैं।
माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति के पुजारी नंदलाल दीवान (ग्राम आलोर झाटीबन) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 03 सितंबर 2025, दिन बुधवार को गुफा का पट खोला जाएगा। इस मंदिर में सबसे अधिक निःसंतान दंपत्ति दर्शन हेतु पहुंचते हैं, क्योंकि पूर्वजों की मान्यता है कि लिंगेश्वरी माई के दर्शन करने वाले श्रद्धालु खीरा चढ़ाते हैं।
बाद में वह खीरा पुजारी द्वारा उस दंपत्ति को वापस दिया जाता है। पुजारी खीरे को दोनों पति-पत्नी को बराबर हिस्से में नाखून से काटकर खाने के लिए कहते हैं। इसके बाद उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। इसी कारण पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु लिंगेश्वरी माई के दर्शन हेतु आते हैं।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
