बिलाईगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा अनु.अधि. पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस एवं एसबीआई बैंक के द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता रथ कार्यक्रम
मिशन पहल “के तहत साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में एस बी आई बैंक के साथ मिलकर साइबर सतर्कता रथ कार्यक्रम के तहत आज बिलाईगढ़ पुलिस थाना प्रभारी शिव कुमार धारी द्वारा एसबीआई बैंक द्वारा संचालित साइबर सतर्कता रथ के साथ बिलाईगढ़ के विभिन्न स्थानों ग्रामों में जाकर लोगों को साइबर फ्राड के विभिन्न प्रकार के तरीकों, तथा उनसे बचाव के उपायों एवं सावधानियों के सम्बन्ध में डिजिटल स्क्रीन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया
इस अवसर पर थाना प्रभारी बिलाईगढ़ हमराह स्टॉप,एवं एस बी आई बैंक मैनेजर श्री नोजल सिंह, बैंक स्टॉप तथा शहर के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे l


- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
