सारंगढ़: जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार किसानो को गुणवत्ता बुक्त रासायनिक खाद, कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण टीम की अग॒वाई करते हुए आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा सरसीवां के विभिन्न विक्रय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ सरसीवां रोड कोदवा स्थित मेसर्स तेजेस्वनी ट्रेडर्स का निरीक्षक द्वारा 705 रिपोर्ट, स्टॉक पंजी में किसी भी प्रकार का खाद बचत नहीं पाया गया | तेजस्वनी ट्रेडर्स के द्वारा 800 रु. मे यूरिया विक्रय कर कालाबाजारी किया जा रहा था साथ ही वाहन क्रमांक 802 0/& 6848 में 600 बोरी यूरिया पाया गया | जिसका आवश्यक दस्तावेज बिल रसीद, वाहन चालक/तेजस्वनी ट्रेडर्स के संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया| उक्त अनुदान प्राप्त रासायनिक उर्वरक का परिवहन भण्डारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के धारा 3 का उल्लंघन है जिसके तहत कार्यवाही करते हुए उक्त यूरिया खाद को जब्त कर थाना सरसीवां की सुपूर्दगी में रखा गया है उक्त निरीक्षण में श्
आयुष तिवारी, तहसीलदार सरसीवां, जयप्रकाश गुप्ता, उर्वरक निरीक्षक, प्रणवीर सिंह पटवारी सरसीवां, देवेश निराला, विजय आनंद कुर्रें, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे |

- माँ परमेश्वरी पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. सनम जांगड़े ने की सुख-समृद्धि की कामना… - October 17, 2026
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
