छत्तीसगढ़:चेकिंग के दौरान फर्जी ID CARD दिखाकर पुलिस पर झाड़ा रौब…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी I.B अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से I.B अधिकारी का ID CARD पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमाक 286/25 धारा 319(2), 336(3), 340(2), BNS, 184 MV ACT के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आमानाका थाने की पुलिस के द्वारा चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कार्यवाही के दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एंव लापरवाही पुर्वक चला रहा था, जिसे रूकवाया गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल साकिन श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल मप्र बताया। उसने अपना हालिया पता टैगोर नगर शेख सलीम के मकान में टिकरापारा अपने रिस्तेदारो के यहां पर रहना बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे चालानी कार्रवाई के लिए कहा।
इंटेलीजेंस ब्युरो का ID CARD निकला फर्जी
पुलिस के चालानी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी द्वारा अपने आप को इंटेलीजेंस ब्युरो (I.B) मे सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी बताते हुए एक ID CARD दिखाया। जिसमे भारत सरकार का मोना गृह मंत्रालय लिखा हुआ था। आरोपी के ID CARD पर शंका होने पर उसकी तस्दीक की गई। जो कि, फर्जी पाया गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

