सारंगढ़ : ग्राम पंचायत अंडोला के ग्राम सभा में उस वक्त बवाल मच गया जब पंचायत सचिव और महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाडी कार्यकर्ता के बीच बहस छिड़ गई ओर एकाएक महिला कार्यकर्ता ने पंचायत सचिव को थप्पड जड़ दिया। इस मामले में पीडित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला ग्राम पंचायत अंडोला का है।

घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे की है। सचिव बाबूलाल ग्राम सभा में उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं पूछ रहे थे उसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता जगेश्वरी बंजारे ने आंगनबाड़ी की सफाई की मांग रखी। सचिव ने जब उन्हें नए आंगनबाड़ी भवन में बच्चों को पढ़ाने ओर मिडिल स्कूल का अतिरिक्त कमरा खाली करने को कहा, तो बहस शुरू हो गई। इसके बाद जगेश्वरी के पति भीमसेन बंजारे ने सचिव के कान खींचकर चार थप्पड़ मारा। एक अन्य युवक ने भी धक्का मुक्की की। फिर जगेश्वरी ने भी सचिव को थप्पड़ मारा ओर गालियां दीं। सचिव बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की हे।
सचिव ने पूर्व कार्यकाल का हवाला देते हुए पूर्ब सरपंच द्वारा उक्त भवन का दो बार मरम्मत कराया जाना बताया ओर उन्हें कहा कि स्कूल भवन से आप आंगनबाड़ी भवन शिफ्ट करो कोई कमी रहेगी तो उसे भी पूरा करेंगे। उसके बाद दोनों के बीच गहमा गहमी का माहौल बन गया। महिला ने अपने परिजनों को फोन करके बुलाया ओर हो रही बहस के बीच पंचायत सचिव बाबूलाल को थप्पड़ जड़ दिया गौरतलब हो की पंचायत सचिव बाबूलाल पूर्व में कई पंचायत में सेवा दे चुके हैं और कुछ ही महीनो बाद उनका रिटायरमेंट है। उक्त सभा में महिला के परिजनों ने भी दबाव बनाया और सभा में जमकर बवाल मचाया। उक्त घटना के बाद पंचायत सचिव ने अपने अधिकारियों और जिला पुलिस कप्तान को लिखित सूचना दर्ज कराई है एवं न्याय की मांग की हेै।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
