रायगढ़: पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छर्राटांगर और पाकादरहा गांव के बीच स्थित कुरकुट नदी के डेम में एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह मंगलवार सुबह सामने आई जब ग्रामीणों ने पंप हाउस के पास शव को पानी में तैरते हुए देखा।

ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

