सावधान! सरिया में मौत के गड्ढे आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैँ?घटित दुर्घटनाऑ से जिम्मेदार बेफिक्र!
सरिया : जिला बनने के बाद सरिया का विकास जिस तरह से हो रहा है वो काबिलेतारीफ है विगत 01 वर्षो से सरिया में विकास कार्यों की सौगात लगातार मिलने से विकसित सरिया की संकल्पना जल्द साकार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता!
लेकिन चमकते चाँद में दाग़ के समान यहाँ की सड़कें सरिया के विकास में दाग़ बनकर उभर रहे हैँ। बरमकेला से सरिया आते वक्त कांदुरपाली मनीष टाइल्स और पेट्रोल पम्प के मध्य हुए जानलेवा गड्डों से राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैँ लेकिन प्रशासन गांधारी की तरह आँख में पट्टी लगाकर कुम्भकरण की नींद में मस्त जान पड़ते हैँ ऐसा हम नहीं बल्कि सरिया की जनमानस का कहना है।
भले ही सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। कारण है स्थानीय अधिकारीयों की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की ख़ामोशी!
सरिया से बरमकेला के मध्य बारिश से सड़कें खराब होने लगी हैँ लेकिन मरम्मत के नाम पर शून्य है …! लोग हादसों के शिकार होते रहटे हैं। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार न तो सुनते हैं और न ही कोई खबर ली जाती है। लोग गिरते रहें, टूटते रहें, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। बरसात के मौसम में हल्की बारिश में सड़क की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इसके बाद यह गड्ढे दिखने बंद हो जाते हैं और सड़कों पर निकलने वाले बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर गिर जाते हैं। कई बार चोटिल भी हो जाते हैं। कांदूरपाली के पेट्रोल पंप के पास निर्मित गड्ढों मने तो सड़क को भी निगल गया है। प्रतिदिन दुर्घटना घट रही है। जनता के अलावा जनप्रतिनिधि, अधिकारी सभी जिला मुख्यालय जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैँ लेकिन धन्य है किसी जिम्मेदार को जानलेवा गड्ढों का इल्म ही नहीं या ये जिम्मेदार किसी भयावाह अनहोनी घटना के इंतजार में हैँ!
क्या कहते हैँ स्थानीय दुकानदार –
ज़ब मीडिया ने जानलेवा गड्ढों के समीप स्थानीय दुकानदार मनीष एवं जीतेन्द्र निषाद से बात की तब उन्होंने बताया यहाँ लगभग प्रतिदिन बाइक चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैँ, अगर जल्द ही इन गड्ढों को नहीं भरा गया तो आगामी दिवस में बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
