सारंगढ़।सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भकुर्रा से पीपरडीह सड़क मार्ग हेतु 2 करोड़ 39 लाख व चंदली से घरजरा मार्ग लीलार नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण 2 करोड़ 43 लाख की मिली स्वीकृति आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोक निर्माण विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक उत्तरी जांगड़े के लगातार पत्राचार और विधानसभा में मामला उठाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भकुर्रा से पीपरडीह सड़क मार्ग हेतु 2 करोड़ 39 लाख व चंदली से घरजरा मार्ग लीलार नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण 2 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

इस संबंध में उत्तरी जांगड़े ने कहा कि लंबे वर्षों से भकुर्रा से पीपरडीह सड़क मार्ग व चंदली से घरजरा मार्ग लीलार नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही हैं। सड़क निर्माण हेतु ग्रामीणों के साथ हम विभागीय अधिकारियों से मिलकर प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रयासरत थें। आम जन की मांग के अनुरूप आखिर कार लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि आज जनता की आवाज़ को लगातार हमारे द्वारा उठाई गई जिसका नतीजा आज सामने है। इस सड़क मार्ग के बनने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा होगी व विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा होगी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे और आगे बढ़ेंगे व गांव में विकास कार्य तेज गति से होंगे साथ ही उच्च स्तरीय पुल निर्माण से बरसात के दिनों में जो परेशानी क्षेत्र वासियों को होती थी वह नहीं होगी यह क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। आगे भी सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी भी काम प्रकार की कमी नहीं होगी हम लगातार ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे और सड़क से लेकर सदन तक लोगों के आवाज बुलंद करेंगे और विकास के पहिए को आगे बढ़ाएंगे प्रेस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित लोक निर्माण मंत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी वित्त मंत्री श्री ओ0पी0 चौधरी जी का आभार प्रकट करती हूं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
