प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत मौसम खरीफ 2025 में ऋणी एवं अऋणी कृषकों का फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि पूर्व में 31 जूलाई 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दिया गया है । ताकि समयाभाव में उक्त योजना के लाभ से वंचित किसानों के फसलों को बीमा आवरण में लाया जा सके | किसान भाई 14 अगस्त 2025 तक बैंक /सहकारी समिति/लोक सेवा केन्द्र/कृषि विभाग के माध्यम से अपने फसल का बीमा करा सकते है ।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:- विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे – बाधित रोपाई/रोपण जोखिम- अधिसूचित क्षेत्र में कम वर्षा अथवा प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण अधिसूचित मुख्य फसल की बोआई/रोपण/अंकुरण नहीं हो पाने वाली नुकसान से सुरक्षा प्रदान करेगा, साथ ही ओलावृष्टि, जलभराव, बादल का फटना, प्राकृतिक आकाशीय बिजली, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम होने वाली बरसात से फसल बीमा सुरक्षा प्रदान करता है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिले के ऋणी एवं अऋणी कृषक बीमा का लाभ लेने हेतु जिला के सहकारी बैकों में तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन कर फसल बीमा करा सकते है । उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष खरीफ सीजन के धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी, अरहर, उड़द एवं मूंग फसल शामिल है । वहीं रबी सीजन के लिये चना, गेंहूं सिंचित एवं असिंचित राई-सरसों फसल को अधिसूचित किया गया है । जिसके लिये खरीफ फसल हेतु कुल बीमित राशि ऋणमान के आधार पर 2 प्रतिशत और रबी फसल के लिये बीमित राशि का डेढ़ प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी हो, प्रीमियम के रूप में किसान द्वारा वहन किया जाएगा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 3 वर्षों के लिये जिले में चयनित बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को फसल बीमा करने निर्धारित किया गया है । खरीफ वर्ष 2023 में कुल 12 गांव के 1727 कृषकों का 42,19,497.00 रुपये का बीमा भुगतान किया गया है ।
उप संचालक कृषि द्वारा जिले के अधिकाधिक किसानों से वर्तमान में निर्धारित बढ़ी हुई तिथि 14 अगस्त 2025 तक अपनी फसल का अनिवार्य रूप से बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत लाभान्वित होने का आग्रह किया गया है ।

बीमित राशि प्रति हेक्टर के मान से निर्धारित किया गया
क्र. फसल का नाम प्रीमियम राशि (रु.) बीमित राशि (रु.)
1 धान सिंचित 1100.00 55000.00
2 धान असिंचित 860.00 43000.00
3 मूंगफली 980.00 49000.00
4 मक्का 780.00 39000.00
5 अरहर 447.20 43000.00
6 उड़द 580.00 29000.00
7 मूंग 290.00 29000.00
8 कोदो 170.00 17000.00
9 कुटकी 190.00 19000.00
10 रागी 160.00 16000.00
11 सोयाबीन 300.00 30000.00
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
