सारंगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने आज प्रेस के माध्यम से जानकारी प्रदान किया कि प्रदेश सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार राज्य निर्माण को 25 वर्ष पुर्ण हो रहा है जिसके कारण इसे अमृत रजत वर्ष के रूप में मनाए जाने का निर्णय उच्च स्तर से तय किया गया है। इस तारतम्य में 25 सप्ताह तक अमृत रजत महोत्सव प्रदेश में मनाया जायेगा। मिल रही जानकारी के अनुसार महोत्सव का प्रारंभ 15 अगस्त से होगा जो 21 मार्च 2026 तक अनवरत चलेगा। इन 25 सप्ताह के दोरान विभिन्न प्रकार के सांस्कतिक आयोजन भी होंगे। जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने आगे कहा कि इस महोत्सव के दौरान केंद्रीय स्तर के मंत्रियों के आने की जानकारी है। अमृत रजत महोत्सव वास्तव में राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वालों के सम्मान के लिए आयोजित होने वाला आयोजन है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

